यूहीं

सोचता हूँ यूहीं कभी मैं,
है मेरी गलती या हूँ मजबूर मैं,
अलावा अपने स्वार्थ के क्यों हूँ बेक़रार मै,
है ये मेरी बड़प्पन या है बेवकूफी मेरी
कि सह रहा हूँ हर सितम बिन सवाल मै,
आश है नजराना का बदले अपने त्याग के,
मिलेगी हर चाहत या हो जाऊंगा कसूरवार मैं,
जद्दो-जिहदके इस जीवन में उम्मीद है इक लौ की,
मिले न ग़र वो हमे मर जाऊंगा बेनूर मै,
सोचता हूँ युहीं कभी मै...
         Written By:-
Chandan Kumar Gupta


वो

शाम आई और गुजर गयी अधूरेपन का एहसास देकर
बैठा रहा मै इंतज़ार में दिल जुड़ने की आश लेकर
दिल जुड़े न जुड़े कोई गम नहीं हमे अब
आह भरा मैं तब जब कोई कह गया पराया खास बनकर
महज नाम जुड़ने भर से डरती वो मेरा रकीब से
अब तो जुदा कर देती है मेरा नाम अपने नाम से वो दोस्त कहकर
चाँद को देखकर हर रात करता था दीदार जिसका मै
मेरे जीवन में वो रहना चाहती है महज इक दाग बनकर
कहने को मेरी कहानी चाँद लफ़्ज़ों की मोहताज़ है
पर दोहराने पे उसकी हर बात डसती मुझे नाग बनकर
कहता है इक मन मेरा मिटा दे उसकी हर यादों को
कैसे समझाउं दिल को मै बसी है मेरे धड़कन में वो साँस बनकर
           Written By:-
        Chandan Kumar Gupta

कितना आसाँ है

दिल में हो लाखों बातें जुबां पे ख़ामोशी लाना कितना आसां है
दिल में छुपाये दर्द महफ़िल में मुस्कुराना कितना आसां है
जिस दर्द से हम लोगों को महरूम किया करते हैं
खुद उस दंगल में फंसकर निकलना कितना आसां है
इश्क की गलियारों में हर इक पहलु पे नज़र रखते हैं हम
एक भी पहलु को खुद नज़र न आना कितना आसां है
देते हैं नसीहत लोग 'इश्क में है दर्द न लगाना गले से इसे'
इश्क के कुचे में पड़ी इक नज्र से नज़रे चुराना कितना आसाँ है
गिरकर संभलने की सहानुभूति हर बात में देते हैं लोग
उम्मीदे-ए-राह में कभी गिरकर देखो संभालना कितना आसाँ है
कहने को बड़ी-बड़ी बातें चंद लम्हों में कह देते हैं लोग
कभी हकीकत में कदम रख के देखो करना कितना आसाँ है
हर इक गुनाह की माफ़ी तो बेझिझक मांग लेते हैं लोग
कभी गुनाह का शिकार बनके देखो माफ़ करना कितना आसाँ है
दिल में हो लाखों बातें जुबां पे ख़ामोशी लाना कितना आसां है
दिल में छुपाये दर्द महफ़िल में मुस्कुराना कितना आसां है
                                       Written By:-
                               Chandan Kumar Gupta











अल्फाज़ कहाँ से लाऊं


अल्फाज़ कहाँ से लाऊं तेरी यादें बयां करने को
जलता जा रहा हूँ दिन-ब-दिन तुझसे मिलने को
काश कभी किस्मत भी हमारी थक जाये तरसने को
साथ हो जाएँ दो दिल कभी साथ हंसने को
वादियाँ भी बाहें फैलाये है हमें कसने को
तू भी आ जा साथ मेरे निर्वाह करने को
यूँ तो गुल बहुत है गुलशन में महकने को
पर इन्तजार में बैठा हूँ गुलाब के खिलने को
गमनाक ख़लिश तेरे हिज्र का महरूम करने को
आज भी इन्तजार में हूँ ये गम दूर करने को
अल्फाज़ कहाँ से लाऊं तेरी यादें बयां करने को
जलता जा रहा हूँ दिन-ब-दिन तुझसे मिलने को
                        Written By:-
                   Chandan Kumar Gupta

मुझे मेरी जिन्दगी दे दो



मै इक आवारा जिन्दगी ढूंढता मुझे मेरी जिन्दगी दे दो
न चाहिए जायदाद, न सोहरत, न कोई उपनाम
न हो कोई बंधन, बस इक पल आज़ादी की मोहलत दे दो
मुझे सच पढ़ाते हुए खुद सच से क्यों मुकर गए
सच मत सिखाओ मुझे या फिर सच्ची दुनिया दे दो
मै इक आवारा जिन्दगी ढूंढता मुझे मेरी जिन्दगी दे दो
दे ना सको ग़र हौसला हार में जीत में उत्सव किस काम की
आसमां में उड़ न सके तो क्या जमीं से जुड़ने का मौका दे दो
महल ना जिसका बन सके क्या घर में रहने योग्य नहीं
नहीं रहना पत्थरों के घर में मुझे मेरा आशियाना दे दो
मै इक आवारा जिन्दगी ढूंढता मुझे मेरी जिन्दगी दे दो
                       Written By:-
                Chandan Kumar Gupta