मित्रता का भाव हो तुम

सहमति असहमति है सहर्ष तुमने स्वीकार किया
हित अहित मान सम्मान तुमने है सरोकार किया
अगणित अशायुक्त जीवन में निस्वार्थ छाँव हो तुम
मित्रता का भाव हो तुम...

वेदनाएं इस संसार में प्रफुल्लित होती हर क्षण है
संग अजेय वाद विवाद से प्रशस्त मन के कण है
जिज्ञासु प्रश्नों से भरे उलझन का ठहराव हो तुम
मित्रता का भाव हो तुम...

जन्म अलग, दाता अलग, कुल की मर्यादा है अलग
पृथक शिक्षाओं से पले मनन की प्रक्रिया है अलग
गुण अवगुन अंतर से परे मानवीय लगाव हो तुम
मित्रता का भाव हो तुम...
---
चन्दन Chandan چاندن

फसादी हूँ मैं

जब इच्छाएं ख़त्म हो जाती है
दुःख दर्द नादानी लगती है
उस मुकाम का आदी हूँ मैं
खुद पर विजय का वादी हूँ मैं

धर्म जब नौटंकी लगे
कर्म एकमात्र संगी लगे
ज़िद्द है अतिवादी हूँ मैं
अनसुलझा मियादी हूँ मैं

गलत से समझौता नहीं
अपनों सा सरौता नहीं
यूँ डरता हूँ लड़ाई से
हर क्षण प्रतिवादी हूँ मैं

ज़मीर गर इज़ाज़त न दे
विरोध में इकलौता हूँ मैं
फसाद हो गर वसूलों से
हाँ हाँ फसादी हूँ मैं

♥ चन्दन Chandan چاندن ♥


जरुरी तो नहीं

ख्वाबों का होना लाज़मी है
ताबीर एक हो जरुरी तो नहीं
गुज़ारिश मेरी मुख़्तसर ही सही
रहमत तेरी हो जरुरी तो नहीं

फ़र्ज़ नहीं ये हिमायत है
जिस लफ्ज़ से तुझको शिकायत है
शिगाफ़ सीने में है छुपी
एहसास हो तुमको जरुरी तो नहीं

एहसास है मुझको गुरुर नहीं तुझको
मगरूर होने की पर मज़बूरी तो नहीं
ज़माना तंगमिज़ाज़ी है सदियों से
रिश्ते भी हो तंग जरूरी तो नहीं

लेखन: Chandan चन्दन چاندن

तेरा शहर

तेरे शहर की कुछ बात अलग है
लोग हैं वही जज़्बात अलग है
हक़ीक़त है लोगों पे राय मेरी,
या मेरे नज़रों पे चस्मात अलग है?
कुछ अलग तो नहीं मेरा शहर तेरे शहर से
मय नज़्र की खिंचती है यहाँ भी सड़क से
फिर तेरे शहर से क्यों मेरे तालुकात अलग है?
तेरा शहर में होने का शायद अर्थात अलग है
धूल मिट्टी के कण चलायमान है दोनों शहर में
गंदगी और पीड़ा विराजमान है दोनों शहर में
तुम्हारे सिवा तेरे शहर की औकात विरल है
तुम दर्द में भी मिलो तो दर्द का उन्माद अलग है
गर रुखसत हो सको अपने शहर से मेरे शहर में
बचेगा न कुछ अवशेष के सिवा तेरे शहर में
तेरा साथ और जज्बात के बिना क्या अलग है ?
कोई और भी हो खास किसी का तो बात अलग है
सप्रेम लेखन: चन्दन Chandan چاندن

मझधार

ज़िन्दगी दो या मौत दे दो!
घुटन हमसे सहा नहीं जाता!!
आ जाओ या चले जाओ!
इंतज़ार अब किया नहीं जाता!!
ख्वाब दो या हक़ीक़त दो!
दिलासा दिल को दिया नहीं जाता!!
हाँ कहो या ना कहो!
"पता नहीं" अब सुना नहीं जाता!!
इश्क़ हो या फिर न हो!
दिल गैरों को गिरवी दिया नहीं जाता!!
तुम रहो या कहानी रहे!
यादों का बोझ ढोया नहीं जाता!!
तनहा रहूँ या साथ रहूँ!
दुरी अब हमसे सहा नहीं जाता!!
हार मानूँ या जीत लूँ!
सिक्का हमसे उछाला नहीं जाता!!
आर रहूँ या पार रहूँ!
मझधार मगर रहा नहीं जाता!!
अच्छा बनूँ या बुरा बनूँ!
दो चेहरा हमसे रखा नहीं जाता!!
आग लूँ या बैराग लूँ!
"चन्दन" अब हमसे घिसा नहीं जाता!!

सप्रेम लेखन : चन्दन Chandan چاندن