खामोशी

बहुत दर्द हो तो खामोश हो जाता हुँ
खामोश होकर अपने ज़ख्म छुपाता हुँ
पास होकर भी मुझसे दूर है वो
हर दिन उनसे थोड़ी दूरियां निभाता हुँ
उम्मीद ज़माने से टूट चुकी थी कबकी
रिश्ते भी आज़माये नीयत देखी सबकी
बस उनसे थोड़ी उम्मीद कर बैठा मैं
जो दर्द था उसे दवा समझ बैठा मैं
कोशिश करता हुँ गमो में दब न जाऊं
अश्कों की धार में कमजोर पड़ न जाऊं
अश्रूओं को फूटना था सिर्फ उनके सामने
ज़माने से भी हारकर बेवजह टूट न जाऊं
युहीं अपंग रिश्ते को घसीटूँ कबतक
साथ होकर भी तन्हाई सहुँ कबतक
आस अब खुशियों का दिखता नही मुझे
अपने पराये में भेद सूझता नही मुझे
जीवन से बंधा हूँ या इस तन्हाई से
एक मिलता नही एक छूटता नही
खामोशी ही बरकरार रखूं कबतक
ज़िंदगी ही है मौत तो जियूँ कबतक
~ चन्दन

मरा मन

घाव का पता नहीं पर दर्द बेशुमार है
जब भी खुशियों को ढूंढू रोना आ जाता है
जज़्बात तो छुपाये ही थे बचपन से
खामोशी भी आ गयी थी लड़कपन से
नई ज़िन्दगी जो मिली आश बंध गया था
दफन किये अहसास सारा उफन पड़ा था
पर साज़िशें रुलाने की कर रहे थे अपने ही
जिम्मेदारी के नाम पे कैद कर दिए सपने भी
कैद हुए मन से मुस्कुराने को कहते हैं
बांध कर पर वो उड़ जाने को कहते हैं
रकीबों के झूठी शान में सुथरा हो रहा हूँ
पर मर चुके मन के लाश को ढो रहा हूँ

~चंदन Chandan

वो लड़का

सरसराती ठण्ड हवाओं में अपने सपने लेकर दौड़ रहा है
सुरों से परे, शब्दों से परे अपना ही धुन वो छेड़ रहा है
कामयाबी की आश बहुत है शिकस्त की कोई शिकन नहीं
वो लड़का जो है साधारण सा औरों सा ही तो लगता है

रखा था जब वो पहला पग सबने बहुत सराहा था
गिरा था कई कई बार वो पर कोई नहीं हारा था
आज इक पाँव फिसला तो सबकी चीखें निकल गई
उसने सोचा छोड़ो यारों, उम्मीदें इनकी बिखर गई

पहले चलता था जब वो गिरने का डर सताता था
एक भी लौ ओझल दिखे उसको कभी न भाता था
काँटों पर चलता है अब वो उफ़ भी कभी न करता है
वो लड़का जो है साधारण सा थोड़ा सा अलग लगता है

मंजिल से है दूर भले पर उसको कोई गम नहीं
राहों को ऐसे जी रहा है मानो कोई भरम नहीं
ये कौन है जो दे रहा चुनौती दुखों को कर्ता-धर्ता को
यही वो विरले लड़का है जिसका पहचान बदलता है
-----
Chandan चन्दन چاندن

मित्रता का भाव हो तुम

सहमति असहमति है सहर्ष तुमने स्वीकार किया
हित अहित मान सम्मान तुमने है सरोकार किया
अगणित अशायुक्त जीवन में निस्वार्थ छाँव हो तुम
मित्रता का भाव हो तुम...

वेदनाएं इस संसार में प्रफुल्लित होती हर क्षण है
संग अजेय वाद विवाद से प्रशस्त मन के कण है
जिज्ञासु प्रश्नों से भरे उलझन का ठहराव हो तुम
मित्रता का भाव हो तुम...

जन्म अलग, दाता अलग, कुल की मर्यादा है अलग
पृथक शिक्षाओं से पले मनन की प्रक्रिया है अलग
गुण अवगुन अंतर से परे मानवीय लगाव हो तुम
मित्रता का भाव हो तुम...
---
चन्दन Chandan چاندن

फसादी हूँ मैं

जब इच्छाएं ख़त्म हो जाती है
दुःख दर्द नादानी लगती है
उस मुकाम का आदी हूँ मैं
खुद पर विजय का वादी हूँ मैं

धर्म जब नौटंकी लगे
कर्म एकमात्र संगी लगे
ज़िद्द है अतिवादी हूँ मैं
अनसुलझा मियादी हूँ मैं

गलत से समझौता नहीं
अपनों सा सरौता नहीं
यूँ डरता हूँ लड़ाई से
हर क्षण प्रतिवादी हूँ मैं

ज़मीर गर इज़ाज़त न दे
विरोध में इकलौता हूँ मैं
फसाद हो गर वसूलों से
हाँ हाँ फसादी हूँ मैं

♥ चन्दन Chandan چاندن ♥


जरुरी तो नहीं

ख्वाबों का होना लाज़मी है
ताबीर एक हो जरुरी तो नहीं
गुज़ारिश मेरी मुख़्तसर ही सही
रहमत तेरी हो जरुरी तो नहीं

फ़र्ज़ नहीं ये हिमायत है
जिस लफ्ज़ से तुझको शिकायत है
शिगाफ़ सीने में है छुपी
एहसास हो तुमको जरुरी तो नहीं

एहसास है मुझको गुरुर नहीं तुझको
मगरूर होने की पर मज़बूरी तो नहीं
ज़माना तंगमिज़ाज़ी है सदियों से
रिश्ते भी हो तंग जरूरी तो नहीं

लेखन: Chandan चन्दन چاندن

तेरा शहर

तेरे शहर की कुछ बात अलग है
लोग हैं वही जज़्बात अलग है
हक़ीक़त है लोगों पे राय मेरी,
या मेरे नज़रों पे चस्मात अलग है?
कुछ अलग तो नहीं मेरा शहर तेरे शहर से
मय नज़्र की खिंचती है यहाँ भी सड़क से
फिर तेरे शहर से क्यों मेरे तालुकात अलग है?
तेरा शहर में होने का शायद अर्थात अलग है
धूल मिट्टी के कण चलायमान है दोनों शहर में
गंदगी और पीड़ा विराजमान है दोनों शहर में
तुम्हारे सिवा तेरे शहर की औकात विरल है
तुम दर्द में भी मिलो तो दर्द का उन्माद अलग है
गर रुखसत हो सको अपने शहर से मेरे शहर में
बचेगा न कुछ अवशेष के सिवा तेरे शहर में
तेरा साथ और जज्बात के बिना क्या अलग है ?
कोई और भी हो खास किसी का तो बात अलग है
सप्रेम लेखन: चन्दन Chandan چاندن

मझधार

ज़िन्दगी दो या मौत दे दो!
घुटन हमसे सहा नहीं जाता!!
आ जाओ या चले जाओ!
इंतज़ार अब किया नहीं जाता!!
ख्वाब दो या हक़ीक़त दो!
दिलासा दिल को दिया नहीं जाता!!
हाँ कहो या ना कहो!
"पता नहीं" अब सुना नहीं जाता!!
इश्क़ हो या फिर न हो!
दिल गैरों को गिरवी दिया नहीं जाता!!
तुम रहो या कहानी रहे!
यादों का बोझ ढोया नहीं जाता!!
तनहा रहूँ या साथ रहूँ!
दुरी अब हमसे सहा नहीं जाता!!
हार मानूँ या जीत लूँ!
सिक्का हमसे उछाला नहीं जाता!!
आर रहूँ या पार रहूँ!
मझधार मगर रहा नहीं जाता!!
अच्छा बनूँ या बुरा बनूँ!
दो चेहरा हमसे रखा नहीं जाता!!
आग लूँ या बैराग लूँ!
"चन्दन" अब हमसे घिसा नहीं जाता!!

सप्रेम लेखन : चन्दन Chandan چاندن

बदनसीब

दूर थे जब तुम, मेरे सबसे करीब थे
जज्बात तेरे सारे, मेरे भी अज़ीज़ थे
मिल न सकी थी नज़रे कभी हमारी
पर नज़्र में सिर्फ तुम ही शरीक थे
सिमटी थी दुनिया एक दूजे की हद तक
ख्वाबों में जीते थे, न कोई हबीब थे
याद आते हैं अब भी वो बीते पल
कि दूर होकर भी हम कितने करीब थे
समझ न सका जो आगाज़ थी तन्हाई की
ख़ामोशी से पहले शोर थी शहनाई की
रश्में जुदाई ही निभाई जाये ये जरुरी तो नहीं
जहाँ गोत्र आबरू बने, मिलन कहाँ नसीब थे
रुतवा अपने अपने है सबके उपनामो में
समाज के इस बंधन से हम कहाँ अछूत थे
बस इतनी इल्तज़ा है दिल में रहे इक दूजे के
भूले कभी न वजह, कि हम क्यों बदनसीब थे
सप्रेम लेखन: चन्दन Chandan چاندن

मेरे शहर में

पैसे हो तो रिश्तेदार बहुत हैं
कृषक नहीं पर ज़मीदार बहुत हैं
वृद्धाश्रम की कमी नहीं मेरे शहर में
बेऔलाद अमीरों के वफादार बहुत हैं
घर में हो बेटी अपने तो संस्कार बहुत है
खूबसूरत हसीनाओं के तरफदार बहुत हैं
घर की बच्चियां भले न पढ़ पाये बहुत
सुशिक्षित हसीनाओं के हक़दार बहुत हैं
मरता है हर दिन ठंढ से ठिठुर कर कोई
मखमली चादरों के मज़ार बहुत हैं
समाजसेवा भी पेशा है यहाँ पर
लालबत्ती पर बच्चे लाचार बहुत हैं
चमकती है सड़कें भी चुनकर इलाकों को
बस्तियों में कूड़ों का अम्बार बहुत है
हरियाली पे पैसे उड़ाती हो सरकार भले
नवीनीकरण में होती शिकार बहुत है
डिग्रियों का मीना बाजार पसरा है यहाँ
सुना था दिल्ली में रोजगार बहुत है
चुप होता हूँ जब भी किसी खामियों पे
लोग कहते हैं "चन्दन" होशियार बहुत है
सप्रेम लेखन: चन्दन Chandan چاندن

ज़ख्म हरा कर देती है

भुला के राह-ए-इश्क़ तेरा मान तो रख लूँ
तेरी खामोश सिसक ज़ख्म हरा कर देती है
न देखती मुड़कर मुझे तो बात अलग थी
नजरें मिला के फेर लेना ज़ख्म हरा कर देती है

चिंगारी बुझ गई होती उल्फत-ए- ख्वाब के मेरे
तेरा अरसे पे मिल जाना ज़ख्म हरा कर देती है
नफ़रत ही सही पेश कर दो बेबाकी से
तेरा खामोश रह जाना ज़ख्म हरा कर देती है

झूठ बोलती है परिजन से मुझसे दो बातें करने को
विदाई पे अनछुआ-बोसा ज़ख्म हरा कर देती है
हर सुबह होती है गलतफहमियां जी लूंगा तेरे बिन
रैन ख्वाबों में तेरे जीना ज़ख्म हरा कर देती है

तोड़ भी लेती बंधन इश्क़ के राह नहीं धूमिल होता
इंकार इकरार की दुविधा ज़ख्म हरा कर देती है
किस्मत में हो ग़र आ जाओ बिन आजमाइश के
हर घड़ी हर क्षण तड़पाना ज़ख्म हरा कर देती है

सप्रेम लेखन: चन्दन Chandan چاندن

क्या समझूँ

तेरी बेरुखी को मैं क्या समझूँ
महज़ संयोग या साज़िश समझूँ
यकीं नहीं आता अपनी ही किस्मत पे
किस्मत कहूँ या तेरा एहसां समझूँ

साज़िश खुद ही रचते हो
फिर रास्ता तुम ही गढ़ते हो
इत्तेफाक के इस पुलिंदे को
इश्क का कौन कायदा समझूँ
तेरी बेरुखी को मैं क्या समझूँ

एहसास इश्क़ का ही था
कि चाँद में चेहरा दिखता था
वरना ब्रह्माण्ड के ग्रह उपग्रह में
बिम्ब प्रतिबिम्ब मैं क्या समझूँ
तेरी बेरुखी को मैं क्या समझूँ

सहनशीलता सीखी है मैंने
अपने घर के सरकारों से
मतलब की है दुनिया सारी
रिश्ते नाते मैं क्या समझूँ
तेरी बेरुखी को मैं क्या समझूँ

सप्रेम लेखन: चन्दन Chandan چاندن

जवाब ढूंढ रहा हूँ मैं

आज बारिश आई मेरे तकियों तले
आगोश में अपनी कुछ यादें लिए
सहेजा था हमने जिसे बड़े चाव से
नज़रो ने गिरा दिया ज़माने के दाव से
नींदों से अपनी वापस लौट रहा हूँ मैं
ख्वाबों को अपने हाल पे छोड़ रहा हूँ मैं
माँगा बारिश ने जवाब मेरी तन्हाइयों का
जिसे बादलों से टूटते देख रहा हूँ मैं
वो चेहरा दिखता है बादलों में अब भी मुझे
जिसके नाम का मतलब लिख रहा हूँ मैं
उम्मीद होगी बारिश को फिर से बादल की
सवालो के जवाब में फिर सवाल कर रहा हूँ मैं
ये मौसम होता था पैगाम हमारी मोहब्बत का
नज़राने में उसका इत्तेफ़ाक़ सुन रहा हूँ मैं
सवाल जो कभी न पूछ सका मैं उससे
उसी सवालों का जवाब ढूंढ रहा हूँ मैं
सप्रेम- चन्दन

लौट कभी ना वापस आऊंगा

अरमान मिलन के दबें है मन में,
साथ इसे ले कुछ कर जाऊँगा
दूर बहुत तुमसे जाकर मैं,
लौट कभी ना वापस आऊंगा...
तू मुझ बिन मैं तुम बिन,
जैसे है चाँद चकोरी के बिन
इस जहाँ के रीत निभाते,
चाह में तेरी मिट जाऊँगा...
दूर बहुत तुमसे जाकर मैं,
लौट कभी ना वापस आऊंगा...
होंगें ऐब लाखों मुझमे,
प्यार कभी भी ना कम होगा
साथ चले गर चार कदम तू,
खामियां भी दफना जाऊँगा...
अरमान तुम्हारे होंगे दुल्हन से,
मनिहार सा सजा जाऊँगा
पर बैर न रखना मुझसे प्रिये तुम,
तारों सा ओझल हो जाऊँगा...
दूर बहुत तुमसे जाकर मैं,
लौट कभी ना वापस आऊंगा...
निश्चित काल में चाँद को देखना,
थकते दम तक जुड़ों का बदलना
अधसोई अधजगी पलकों पर,
याद तुम्हे मैं दिला जाऊँगा...
दूर बहुत तुमसे जाकर मैं
लौट कभी ना वापस आऊंगा...
♥ चन्दन Chandan چاندن ♥

बिन सपनो का जीवन

आँख-मिचौली खेलती मुझसे मेरा ही जीवन
निश्चय कर न पाए किस उलझन में है मन
जब कभी ठहराव मिला कदम उठा आगे बढ़ा
एक नए दो-राहे पे ला खड़ा किया ये जीवन

जगमग डगर शहर की अँधेरी गाँव की पगडण्डी
इस रात और दिन के भ्रम में क्यों पिसता जीवन
आगे एक कदम पीछे आधा होता हर क्षण
छोड़ मोह को फिर से उलझता क्यों ये मन

सपनो का एक शहर है प्यारा
न्योछावर है उसपर मेरा तन-मन
ये किस असमंजस में डाले हर बार मुझे तू
जी लूँ कैसे बिन सपनो का जीवन
-चन्दन

आज अगर बारिश न होती...(14th Feb)

आज अगर बारिश ना होती तो क्या होता?
दो प्रेमी मिलते पार्क में जन्मो के कसमे खाने को?
शिव सेना आती लठ्ठ लेकर संस्कृति का उधम मचाने को!
समाचार विशलेषण करती "सभ्यता का मतलब क्या है?"
प्रेम होता है क्या खुलेआम जिस्म मिलाने को?

आज अगर बारिश ना होती तो क्या होता?
दो-चार खून खराबे होते, नेताओ के भाषण होते,
समाजसेवी सजा सुनाते, कान पकड़ उठ-बैठ कराते,
प्रेमी-प्रेमिकाओं में वो भाई-बहिन का प्रीत जगाते!

क्या एक ही दिन बचा है साल में देशभक्त के जागने को?
भगत सिंह को याद करने और मातृ पूजा करने को?
क्या एक दिन ही शेष बचा है बरस में,
जग को इजहार प्यार का करने को?

ज्योति जब गुडिया बनी थी समाजसेवी कहाँ गए थे?
देशभक्त औ शिव शेना लठ लेकर कहाँ खड़े थे?
आचरण घर में ना सीखा गर बाहर क्या व्यव्हार करेगा?
लाज़ घर का न बचा सका जो देश का क्या उद्धार करेगा?

अरे मुरख! खुद को संभाल तू दुनिया भी सुधर यूँ जाएगी!
आज़ादी का मतलब समझ तू प्रेमी स्वीकार्य हो जाएगी!
-Chandan

कैसे भुला पाओगे तुम

माना कि नज़रें न कभी मिलेगी हमारी
पर क्या खुद से नज़रे मिला पाओगे तुम
शीशे में जमाल निहारते अपनी
मेरी छुअन नज़र अंदाज़ कर पाओगे तुम

बदलते रिश्ते तुम्हे खुश करले कितना भी
पर बीते लम्हे कैसे भुला पाओगे तुम
शरारत भरी निगाह से यूँ न देखो मुझे
क्षण-पल ये कहते खुद को पाओगे तुम

गुमराह था मैं यकीं तो अब भी नहीं होता
गुनेहगार कातिल को कैसे ठहराओगे तुम
सुहाना हो तेरा शौक-ए-शफर कितना भी
वो दिलचस्प एहसास कैसे भुला पाओगे तुम

जब भी आएगी शब् चांदनी समेटे बाहों में
मेरे नज़्म युहीं गुनगुनाओगे तुम
जो अलफ़ाज़ रिसा आगोस में तेरे "चन्दन"
वो लफ्ज़-ए-जज्बात कैसे भुला पाओगे तुम

- Chandan Kumar Gupta

खूबसूरती में कमी नहीं

खूबसूरती में कमी नहीं
सौ घूरती नज़रें गवाही है
पर दिल को भाता क्यों नहीं
किया ऐसा क्या इश्क़ उगाही है

आँखें है तुम्हारी मयखाना
पर नशा ये चढ़ता क्यों नहीं
नज़रें मिलती है क्षण भर को
पर बात बढ़ती ये आगे क्यों नहीं

मुशफिर हो तुम मैं भी हूँ
पर राह कटती ये पल में क्यों नहीं
मंजिल पे बिछड़ हम जायेंगे
मुस्कान राहों हो मनाही तो नहीं

मिले जो गर हम फिर कभी
नज़रें न चुराए पाये हम
यादों का बनाना मुमकिन है
तेरे दिल को भी शिकायत तो नहीं

- Chandan Kumar Gupta

In the morning at 5

In the morning at five
when the world takes sigh
walking in street light
gives feel of future bright

when sweeper sweeps
horn gives a slow beeps
I wonder on the road
in my city in the hope

path says me go ahead
keeping goal in your head
something be always missing
leave the rest goal is kissing

when you find no one around
own efforts will make sound
leave no space for regret
forget luck else luck forget

-Chandan Kumar Gupta


उसके जाने से

जिन्दगी थमी नहीं है उसके जाने से
कुछ बदला नहीं उसके बदल जाने से
लोग वही हैं जमाना और दस्तूर वही है
कोई खुश कोई नाराज आज भी है ज़माने से
जिन्दगी थमी नहीं है उसके जाने से

तनाव वही है, आकर्षण का खिंचाव वही है
जलन होती है आज भी गैरों के पाने से
तुम न मानोगे कभी ए मेरे हमदम
पर रिश्ते बदलते नहीं औरों के आने से
जिन्दगी थमी नहीं है उसके जाने से

सितम भी कायम है रहम भी कायम है
आलोचकों के अंदाज भी बदले नहीं ज़माने से
कभी आओ मेरे कुचे में तो दिखाऊं तुम्हे
सांस छुटी न अबतक सच को दबाने से
जिन्दगी थमी नहीं है उसके जाने से

दर्द आज भी है मरहम आज भी है
घाव भरा नहीं कभी मन बहलाने से
एहसास भी है मौसम का अंदाज़ भी है
चाँद भी थका नहीं उपमा बदल जाने से
जिन्दगी थमी नहीं है उसके जाने से

-Chandan