अल्फाज़ कहाँ से लाऊं


अल्फाज़ कहाँ से लाऊं तेरी यादें बयां करने को
जलता जा रहा हूँ दिन-ब-दिन तुझसे मिलने को
काश कभी किस्मत भी हमारी थक जाये तरसने को
साथ हो जाएँ दो दिल कभी साथ हंसने को
वादियाँ भी बाहें फैलाये है हमें कसने को
तू भी आ जा साथ मेरे निर्वाह करने को
यूँ तो गुल बहुत है गुलशन में महकने को
पर इन्तजार में बैठा हूँ गुलाब के खिलने को
गमनाक ख़लिश तेरे हिज्र का महरूम करने को
आज भी इन्तजार में हूँ ये गम दूर करने को
अल्फाज़ कहाँ से लाऊं तेरी यादें बयां करने को
जलता जा रहा हूँ दिन-ब-दिन तुझसे मिलने को
                        Written By:-
                   Chandan Kumar Gupta

मुझे मेरी जिन्दगी दे दो



मै इक आवारा जिन्दगी ढूंढता मुझे मेरी जिन्दगी दे दो
न चाहिए जायदाद, न सोहरत, न कोई उपनाम
न हो कोई बंधन, बस इक पल आज़ादी की मोहलत दे दो
मुझे सच पढ़ाते हुए खुद सच से क्यों मुकर गए
सच मत सिखाओ मुझे या फिर सच्ची दुनिया दे दो
मै इक आवारा जिन्दगी ढूंढता मुझे मेरी जिन्दगी दे दो
दे ना सको ग़र हौसला हार में जीत में उत्सव किस काम की
आसमां में उड़ न सके तो क्या जमीं से जुड़ने का मौका दे दो
महल ना जिसका बन सके क्या घर में रहने योग्य नहीं
नहीं रहना पत्थरों के घर में मुझे मेरा आशियाना दे दो
मै इक आवारा जिन्दगी ढूंढता मुझे मेरी जिन्दगी दे दो
                       Written By:-
                Chandan Kumar Gupta




A Question to Aamir


चिंगारी इक पल का जलाकर चुप क्यों कोई हो जाता है
लौ किसी दीपक की जलने तक ठहर वो क्यों नहीं पाता है
क्या झूठ इतना ताक़तवर है की वो अंत तक डटा रह जाता है
या सच इतना कड़वा है की वो स्थिर नहीं रह पाता है
उठती है जब कोई आग मन में शोलों सा भड़क जाता है
शबनम सा कोई आवे तो मन सुलगा उसे क्यों नहीं पाता है
इक शख्स किसी दीपक को बार-बार सुलगाता है
कुछ वक़्त की आंधी बुझाता है कुछ जलता रह जाता है
                                 आपने भी इक लौ को बड़ी सिद्दत से छेड़ा है
                                 सेहर हुई गर्मजोशी से अब धुंधला नजर आता है
                                 इस सच के प्रज्वलित होने तक क्या आप टिक पाएंगे
                                  इक आन्दोलन की नीव रख इतिहास में नाम रचाएंगे
                                  या मन की भड़ास निकालकर संतुष्टि पा जायेंगे
                                  मोर्चा संभाल कर रण का आप भी पीठ दिखायेंगे
             Written By:-
       Chandan Kumar Gupta

समय था वो भी समय है ये भी



इक शब्द आहट का सुनकर चहकना समय था वो भी
आज परिचय के बाद भी पूछना 'आप कौन?' समय है ये भी
कभी सपनो की दुनिया सजाते न थकना समय था वो भी
आज हकीकत सह-सहकर थकना समय है ये भी
सोते-जागते यूँ बातों का ताना-बाना बुनना समय था वो भी
आज साधन-संपन्न होकर भी बातों को तरस जाना समय है ये भी
रूठना-मानना, गाना-गुनगुनाना समय था वो भी
न है कोई मौन-व्रत फिर भी बोल ना पाना समय है ये भी
कवो भीभी बारिश में भी नक़ाब हटाना समय था
आज गर्मियों में भी परदे का गिराना समय है ये भी
बिन सवाल किये विश्वाश करना समय था वो भी
आज हर जवाब में साजिश का शक होना समय है ये भी
इक शब्द आहट का सुनकर चहकना समय था वो भी
आज परिचय के बाद भी पूछना 'आप कौन?' समय है ये भी
                                     Written By:-

                            Chandan Kumar Gupta














                                                           


विजातीय निकाह



तेरे चेहरे की नूर आती है हरपल मेरे ख्वाबों में
कि नकाब हटा दो चेहरे से अब और इंतज़ार नहीं होता
मिलकर एक होनेवाले क्या जाने आह जुदाई का
पढ़ लो मुझे जब इक पल तेरा दीदार नहीं होता
तोड़ दो सारे बंधन आ जाओ मेरी बाँहों में
कि थक चूका हूँ सुनकर विजातीय निकाह नहीं होता
चाँद और सूरज बरक़रार रहे आसमां कि प्रांगन में
लाखों तारे टूट गिरे आसमां को कोई परवाह नहीं होता
दे न दे ज़माना साथ हम मजबूत करेंगे इस बंधन को
इन्सां का भले हो गुनेहगार दीवाना खुदा का नहीं होता
                            Written By:-
                    Chandan Kumar Gupta