रिश्तों की समझ ऐसी भी क्या

रिश्तों की समझ ऐसी भी क्या
एक तोड़ दिया एक जोड़ लिया
अपनों से मुख यूँ मोड़ के क्यों
और भी अपना जोड़ लिया

जिस अपनों को अपनाते हो
क्या वो अपना तेरा अपना है
जिस अपनों को छोड़ तुम जाते हो
या वो अपना ही तेरा अपना है

तशबीह न रिश्तों का किया करो
सृजन ईश ने है खुद ही किया
रिश्तों की समझ ऐसी भी क्या
एक तोड़ दिया एक जोड़ लिया

उम्र की कीमत लगाकर तुमने
इक रिश्ते का आगाज़ किया
स्वार्थ-निहित संसार का फिर
क्यों तूने नक़ल-नमाज़ किया

विश्वास न किसी का त्याग करो
हर आह को इसने मन से पिया
रिश्तों की समझ ऐसी भी क्या
एक तोड़ दिया एक जोड़ लिया

-Chandan

यकीं नहीं होता

बेवफा हो तुम, यकीं नहीं होता
जफा की पहचान हो, यकीं नहीं होता
मैं पहचान न सका तुम्हे, यकीं नहीं होता
कसमें वादे झूठे थे, यकीं नहीं होता

स्नेह की पहचान हो नाम में झलकता है
कोयल की कुक हो बातों में बरसता है
मेरी ही मुस्कान हो चेहरे से टपकता है
सब पहचान झूठी है, यकीं नहीं होता

"संग मोहे तेरा भाता है, जीवन की पहचान हो
इश्क है समझ में आता है न ही तुम अनजान हो
जीवन भर साथ निभाएंगे, वादों पे कुर्बान हो"
अचानक सबकुछ भूल गए, यकीं नहीं होता

बेवफा हो तुम, यकीं नहीं होता
कसमें वादे झूठे थे, यकीं नहीं होता
सब पहचान झूठी है, यकीं नहीं होता
अचानक सबकुछ भूल गए, यकीं नहीं होता

written by:-
Chandan

यादों से कहो मुझसे दूर रहा करे

अपनी यादों को कहो मुझसे दूर रहा करे
बर्बादी की सारी हदों से गुजर चूका हूँ मैं
कहते हैं कि याद अपनों की ही आती है
परिभाषा अपनों की बदल चूका हूँ मैं
अपनी यादों से कहो मुझसे दूर रहा करे
बर्बादी की सारी हदों से गुजर चूका हों मैं

जब भी याद तुम्हारी आती है
अपना सुध खो देता हूँ मैं
पल हो कितना भी ख़ुशी का
क्षण भर को रो देता हूँ मैं
लम्हे जो साथ बिताये थे
यादों का काँटा लाता है
पल भर की जो कभी ख़ुशी थी
किश्तों में तड़पाता है

गर तू नहीं मेरे जीवन में
यादों को क्यों संजोयुं मैं
भूल कर अपनी ख्वाहिसों को
काँटों में खुद को पिरोयूं मैं
हिम्मत आगे बढ़ने की
ओ मेरे इश मुझे दे दे
रिश्ता बस एक तुझसे हो
झूठे रिश्तों से मुक्ति दे दे


-Chandan Kumar Gupta


रिश्तों में अवसर का स्थान नहीं होता

ना जाने कैसे लोग रंग बदलते रहते हैं
मैं तो महज कोशिश करके भी शर्मा जाता हूँ
किसी का दिल दुखाकर भी वो हँसते हैं बेहिसाब
मैं दिल्लगी से पहलेे भी कहता हूँ माफ़ी जनाब
यूँ पहचान बदलने की आदत इंसान की
उफ़ देते हैं हवाला अधूरे अरमान की
पर इंसान हकीकत से अनजान नहीं होता
रिश्तों में अवसर का स्थान नहीं होता
जिस रंग में रंगते हैं लोग अवसर मानकर
फीका न होने की उस रंग का प्रमाण नहीं होता
जिस रंग को छोड़ देते हैं फीका जानकर
उस रंग के भविष्य का ज्ञान नहीं होता
अवसर मान अपनाते हैं जिसे
अवसर उसे भी मिल सकता है
फीका जान ठुकराते हैं जिसे
किस्मत उसका भी बदल सकता है
पर साथ निभाये अवसर मेज्मान नहीं होता
गस्त खाने का फिर से किसी का अरमान नहीं होता
Written By:
Chandan


अजनबी सी लगती है

सेहर की धुप की किरने तेरे चेहरे पर जो पड़ती है
सच मानो मेरी जान दिल में हलचल सी होती है
तेरी मासूमियत का आशिक वो आसमा भले हो
पर तुझे छुए वो किरने दिल में तपिश भी होती  है
नूर तेरे चेहरे का खुदा ने रचा भले हो
पर उसका हक जाताना तुमपे ज्यादती सी लगती हैै
सफ़र-ए-जिन्दगी में तुम मिली मुझे इस मोड़ पर
देखा हुआ चेहरा भी कुछ अजनबी सी लगती है
काश कि खुदा कभी सुन सके मिन्नतें मेरी
बदले कीमत के सही कर दे पूरी हसरतें मेरी
फासले दो गज का भी अब मीलों सी लगती है
देखा हुआ चेहरा भी कुछ अजनबी सी लगती है
जब सुना खुद मिन्नतें मेरी देर हो चुकी थी तब
मंजिलें मेरी तुम्हारी द्वि ओर हो चुकी थी तब
अब मेरा हक जताना तुम पे खुदगर्जी सी लगती है
देखा हुआ चेहरा भी कुछ अजनबी सी लगती है
Written By:
Chandan